Uttarakhand:- फीस लेने के बाद भी अधिकारी ने नहीं दी सूचना… लगा जुर्माना… फीस लौटाने के आदेश जारी

उत्तराखंड राज्य के लक्सर क्षेत्र में लोक सूचना अधिकारी पर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया है अधिकारी ने आवेदक से फीस ले ली मगर उसके बाद भी सूचना नहीं दी ऐसे में अधिकारी पर जुर्माना लगाने के साथ ही फीस वापस लौटाने के आदेश भी दिए हैं। उत्तराखंड सूचना आयुक्त कुशलानंद कोठियाल ने एक मामले में सुनवाई के दौरान पाया कि लोक सूचना अधिकारी नीरज कुमार ने एक आवेदक की मांगी गई सूचना पर अनावश्यक देरी की फीस लेने के बाद भी सूचना नहीं दी और समय से आवेदक को यह नहीं बताया कि कुछ सूचनाए उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती और वह उपलब्ध नहीं करा सकते। उनकी यह लापरवाही उन पर भारी पड़ गई और उन्हें ₹5000 का जुर्माना भरना पड़ा इसके साथ ही आवेदक की फीस भी वापस करनी पड़ी।

Advertisements

Leave a Reply