
उत्तराखंड राज्य में लगातार जंगल जल रहे हैं ऐसे में जंगल की आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है, एक ऐसी ही खबर कोटद्वार से सामने आई है जहां फरसूला गांव के पास जंगल में लगी आग पर 12 घंटे की कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका और टिहरी में भी जंगल लगातार जल रहे हैं। लैंसडौन क्षेत्र के फरसूला गांव के निकट जंगल में आग लग गई और वन विभाग की टीम को करीब 12 घंटे इस आग को बुझाने में लग गए। आग से करीब 4 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है धुएं से पूरे क्षेत्र में धुंध सी छा गई है और आग की लपटों के चलते लैंसडौन- कोटद्वार मार्ग पर भी आवाजाही बाधित रही। वन विभाग ने काफी मेहनत मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया लगातार जल रहे जंगल से उठता धुआं लोगों के जीवन को मुश्किल कर रहा है ऐसे में सांस लेने में भी लोगों को तकलीफ हो रही है और बारिश न होने के चलते तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।


