अल्मोड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री द्वारा दी गई 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात….

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचे यहां उन्होंने जिले को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 112.13 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 25.97 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया उन्होंने इस दौरान कहा कि विकास योजना से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल ,सिंचाई, नगर विकास और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और राज्य सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ,जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल , कुलपति एसएसजे विश्वविद्यालय सतपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements

Leave a Reply