
उत्तराखंड राज्य के टिहरी में लगातार हो रही बारिश से लोग काफी परेशान है लगातार हो रही बारिश के बीच पंचायत घनसाली में नदी किनारे बसे मकानो को खतरा हो गया है और ऐसे में प्रशासन ने सभी घरों को खाली करने के नोटिस जारी किए हैं और सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत में ऐसे भवनों को जो कि असुरक्षित और संभावित खतरे की श्रेणी में आते हैं उन्हें चिन्हित किया है स्थानीय निवासियों के अनुसार बीते तीन दिनों से बारिश हो रही है जिससे कि मकान को खतरा हो रहा है और अब नदी किनारे से मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा साफ-साफ कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति असुरक्षित भवन में निवास करता है और कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


