उत्तराखंड -: पुलिस कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल सुनने की बजाय ‘दिल नहीं लगदा’ पर रील बनाने में व्यस्त कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियो

देहरादून| अगर आपको भी मुसीबत के वक्त पुलिस कंट्रोल रूम से मदद की उम्मीद है तो आपको मदद नहीं मिलेगी क्योंकि जिन लोगों को मदद करनी है वह रील बनाने में व्यस्त हैं| यह बात देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम से वायरल हुए एक वीडियो से सामने आई|

Advertisements


आज पुलिस कंट्रोल रूम से महिला कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल हुआ| जिसमें 3 महिला कर्मचारी रील बना रही है| ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी रील बना रही है| पुलिस कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल सुनने के बजाय कर्मचारी रील बनाने में मस्त हैं|
ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों का यह वीडियो वायरल होने पर डीजीपी ने कहा कि पहले भी इस तरह से रील बनाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी कर चुके हैं| जिसने भी इस तरह की कोई हरकत की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी| महिला कर्मचारी ‘दिल नहीं लगदा’ पर रील बनाने में व्यस्त है|
मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी इसे सख्ती से लिया है|