अल्मोड़ा:- संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर गोष्ठी का आयोजन

सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा के
गणित विभाग के रामानुजम सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कार्यक्रम संरक्षक और कुलपति प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष रूप में परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट (पूर्व कुलपति/राज्यमंत्री), मुख्य वक्ता प्रो डी के भट्ट (विधि विशेषज्ञ) और कार्यक्रम संचालक डॉ देवेंद्र सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ किया।
संगीत विभाग द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, कुलगीत, राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में संचालक डॉ देवेंद्र सिंह धामी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कुलपति प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन किया। साथ ही मुख्य अतिथि और आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद, मूल अधिकार, अधिकार और कर्तव्यों की चर्चा की और भारतीय संविधान के मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए अखंड भारत के निर्माण की बात कही।
सांस्कृतिक सचिव हिमाली जोशी ने संविधान दिवस और भारत निर्माण को लेकर उद्बोधन दिया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने संविधान को लेकर कहा की संविधान के कारण ही हम स्वतंत्र जी रहे हैं। हमें अधिकारों का मिलना ही संविधान की विशेषता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विश्वविद्यालय का इतिहास बहुत विराट रहा है। इस विश्वविद्यालय में अम्बादत्त पंत, लक्ष्मी देवी टम्टा, हरिप्रसाद टम्टा जैसी कई हस्तियों, शिक्षाविदों ने अल्मोड़ा नगर को देश दुनिया में विख्यात किया है, उनको लेकर गहन अध्ययन किये जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने संसद भवन में संविधान, नारीशक्ति वंदन बिल , विधायकी अधिकार आदि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरे पार्लियामेंट क्षेत्र में 30 हजार युवा विद्यार्थी हैं, वे संविधान को जानें, अधिकार और कर्त्तव्यों को जानें। उन्होंने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्य वक्ता प्रो डी के भट्ट ने संविधान दिवस पर कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति के आत्ममंथन का विषय है। संविधान एक महासागर की भांति है। उन्होंने संविधान के निर्माण में भीम राव अंबेडकर एवं अन्य व्यक्तियों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने संविधान निर्माण के ऐतिहासिक आयाम, विश्व का संवैधानिक प्रभाव, भारतीय संविधान में प्राचीन ग्रन्थों के नीति सिद्धांतों पर केंद्रित होकर विस्तार से दृष्टि डाली।
अध्यक्षता करते हुए परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने संविधान दिवस को लेकर कहा कि सबके लिए समान नियम और कानून ही संविधान है। संविधान में दो चीजें अतिमहत्वपूर्ण हैं-अधिकार और कर्तव्य। आज अधिकारों की बात हर कोई करता है लेकिन कर्त्तव्य कोई नहीं करता। जबकि कर्तव्यबोध होना जरूरी है।
इस अवसर पर संचालन डॉ देवेंद्र सिंह धामी ने किया।
इस अवसर पर प्रो मधुलता नयाल (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो गिरीश चन्द्र शाह (,संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो ए.के. नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो. रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), कुलानुशासक डॉ धनी आर्या, डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजीव आर्या, मेयर अजय वर्मा, मा. कुंदन लटवाल (राज्य मंत्री), मा. सिकन्दर पवार (राज्य मंत्री), मा. गोविंद पिलख्वाल (राज्य मंत्री), मा. कैलाश शर्मा (पूर्व विधायक), पूनम रयाल, रवि रौतेला, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, लियाकत अली, राजीव राज गुरुरानी देवेंद्र धामी डॉक्टर चंद्र प्रकाश फुलोरिया, देवाशीष नेगी, प्रो जी सी नयाल, कृष्णा बहादुर, मनोज जोशी आदसहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कार्मिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply