Uttarakhand:- खराब मौसम और आंधी- तूफान को देखते हुए टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स के संचालक पर लगी रोक

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों काफी आंधी – तूफान वाला मौसम बना हुआ है लगातार आधी- तूफान से काफी नुकसान भी हो चुका है जगह-जगह पेड़ गिर रहे हैं बिजली की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे ही आंधी तूफान के दौरान टिहरी में फ्लोटिंग हट्स के एक्सल जॉइंट निकलने से हट्स तिरछे हो गए थे उस समय पर्यटकों में काफी दहशत का माहौल पैदा हो गया जिसके चलते फिलहाल फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है आंधी तूफान के चलते और खराब मौसम के चलते यह निर्णय लिया गया है तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है जो कि चार दिन में निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट सौंपेगी।

Leave a Reply