Uttarakhand:- अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब…. होटल मालिक गिरफ्तार….हिरासत में लिए 79 लोग

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों पर कार्यवाही की है इस दौरान पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया है और 79 लोगों को हिरासत में भी लिया है। अपराध और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल में बिना लाइसेंस और परमिट के ग्राहकों को शराब परोसने के आरोप में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है और सार्वजनिक स्थानों तथा सड़क किनारे शराब पी रहे 79 लोगों को भी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम में चालानी कार्यवाही की गई है।यह कार्यवाही पटेल नगर थाना पुलिस द्वारा की गई और उन्होंने आगे भी ऐसे लोगों को चेतावनी दी है।

Advertisements

Leave a Reply