उत्तराखंड -: दिवाली पर यहां हाई अलर्ट, कर्मियों की छुट्टियां रद्द, जानिए मामला

नैनीताल| दिवाली को लेकर कार्बेट लैंडस्केप में हाई अलर्ट घोषित किया गया है| वनकर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है| कार्बेट टाइगर रिजर्व, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और रामनगर वन प्रभाग में वन कर्मियों को सघन चेकिंग और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं|

Advertisements


बताते चलें कि दिवाली पर उल्लू और जंगली जानवरों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है| हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर क्षेत्र अधिक संवेदनशील हैं| सीटीआर निदेशक डॉ धीरज पांडेय के मुताबिक वनकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं|
रामनगर वन प्रभाग को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने कहा कि वन क्षेत्र की सीमाएं खुली होने की वजह से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं|