Uttarakhand:- छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को मिलेगा 50% प्रतिनिधित्व…. शिक्षा मंत्री द्वारा की गई घोषणा

उत्तराखंड राज्य में छात्रों को छात्र संघ चुनाव के दौरान 50% प्रतिनिधित्व दिया जाएगा इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा कर दी गई है। शिक्षा मंत्री के अनुसार यदि महिलाओं को अवसर दिया जाए तो वह नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं और राज्य सरकार का संकल्प है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से आधी आबादी को उनका उचित अधिकार मिले उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छात्राओं को छात्र संघ चुनाव में 50% प्रतिनिधित्व की घोषणा की है और कहा कि राज्य सरकार ने सहकारिता से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की और चुनाव में भी महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है इसलिए उन्होंने छात्राओं को छात्र संघ चुनाव में 50% प्रतिनिधित्व की घोषणा की है।

Leave a Reply