Uttarakhand:- आतिशबाजी करते हुए केदारनाथ धाम में मनाया जन्मदिन….. पुलिस ने दर्ज करी एफआईआर

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में आतिशबाजी करते हुए जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है। केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसका संज्ञान लेते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली सोनप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत के अनुसार सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पता चला कि सुमित नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील साझा की गई थी और वीडियो में वह अपने साथियों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाता हुआ दिखाई दे रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है और मामले में आगे की जांच जा रही है तथा वीडियो से संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply