Uttarakhand:- कावड़ यात्रा के दौरान गंगनहर में डूबने से चार कावड़ियों की मौत…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर कावड़ यात्रा के दौरान गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार कावड़ियों की मौत हो गई। यह हादसा कावड़ यात्रा के दौरान हुआ। इस बड़े हादसे के बाद प्रशासन द्वारा यात्रियों को और अधिक सुरक्षा बरतने के लिए कहा जा रहा है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास आज शुक्रवार शाम गंगनगर में नहाते समय चार कावड़ यात्री डूब गए हादसे में चारों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव गंगनहर से बरामद किए गए और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही अन्य यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Advertisements

Leave a Reply