Uttarakhand:- राज्य के सात जिलों में प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट…. बारिश और बाढ़ की चेतावनी

उत्तराखंड राज्य के सात जिलों में प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है इसे देखते हुए रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जिलों के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं और पर्यटकों के उच्च हिमालयी इलाकों में जाने पर रोक लगा दी गई है। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी ,टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज 31 जुलाई को भारी बारिश के कारण जल भराव व बाढ़ की आशंका व्यक्त की गई है तथा सभी जिलों के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा स्थानीय प्रशासन को सक्रिय रखने के लिए भी कहा गया है।

Advertisements

Leave a Reply