
उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के दौरान लगातार बारिश हो रही बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन ,सड़क बंद तथा बाढ़ की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में चमोली में लगातार हो रही बारिश के बाद विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान को आज शुक्रवार के दिन पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बंद कर दिया गया है। घाटी को जाने वाले नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने के बाद पार्क प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। पार्क प्रशासन द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद पर्यटकों के हित में यह निर्णय लिया गया है।
Advertisements


