Uttarakhand:- नैनीताल में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल देवगुरु बृहस्पति धाम में विशेष धार्मिक आयोजन का विधिवत शुभारंभ

दिनांक 19 अप्रैल 2026, अक्षय तृतीया के पावन पर्व के अवसर पर, उत्तराखंड राज्य के जनपद नैनीताल के विकासखंड ओखलकांडा स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल देवगुरु बृहस्पति धाम, जो कि मानसखंड मन्दिर माला परियोजना के अंतर्गत आता है, में विशेष धार्मिक आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने सहभागिता करते हुए मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक परंपराओं के अनुरूप अनुष्ठानों का आरंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में पूर्व में चर्चा का विषय रही उमा भारती (साध्वी एवं भाजपा नेत्री उमा भारती ) के देवगुरु मंदिर आगमन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई। मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय एवं प्रधान पुजारी हेम जोशी द्वारा यह अवगत कराया गया कि मंदिर के गर्भगृह एवं आंतरिक क्षेत्र में महिलाओं का प्रवेश प्राचीन एवं पारंपरिक रूप से वर्जित है।
इस संबंध में प्रधान पुजारी हेम जोशी द्वारा उमा भारती को परंपराओं की जानकारी दी गई, जिसका उन्होंने पूर्ण सम्मान करते हुए पालन किया तथा दूर से ही दर्शन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने मंदिर की प्राचीन परंपराओं एवं जनभावनाओं का सम्मान करते हुए भविष्य में भी इनका पालन बनाए रखने का समर्थन किया।
इसके साथ ही साध्वी उमा भारती ने देवगुरु बृहस्पति धाम के विकास, निर्माण कार्यों तथा पर्यटन विभाग से संबंधित योजनाओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान उत्तम सिंह नयाल, कुंदन सिंह नयाल, किशन सिंह पडियार, प्रेमानंद महाराज , कमल जोशी, प्रधान पुजारी हेम जोशी , भक्तगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा । साथ ही मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बोहरा एवं महासचिव मदन सिंह नॉलिया सहित अन्य पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर लोकमान्यताओं से संबंधित संशय एवं असमंजस की स्थिति का समाधान किया गया।
धार्मिक एवं लोक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए विधिवत पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान प्रारंभ किए गए।

Leave a Reply