

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां भीमताल- हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस ने एक 5 साल की नन्हीं मासूम बच्ची को टक्कर मार दी और बच्ची की इस दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रुद्रपुर डिपो की बस ने बच्ची को सामने से टक्कर मारने के बाद लापरवाही करते हुए अपने साथ घसीटा लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा जिससे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई । हादसे के वक्त मृतक बच्ची कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी थे जो कि इस दौरान बच गए इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश फैल गया तथा लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव करते हुए शीशे तोड़ दिए और हंगामा शुरू किया इस दौरान जाम भी लग गया और यातायात भी प्रभावित रहा।

