Uttarakhand:- राज्य में लगातार जल रहे जंगल….. 331 हेक्टेयर वन संपदा को हुआ नुकसान

उत्तराखंड राज्य में लगातार जल रहे जंगलों से 331 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सैकड़ो हेक्टेयर तक जंगल जल गए हैं और वन विभाग बारिश के इंतजार में है कई वन प्रभाग बेहद संवेदनशील बने हुए हैं वन विभाग जंगल की आग पर नियंत्रण के लिए बारिश का इंतजार कर रहा है। फायर सीजन समाप्त होने में अभी काफी समय बाकी है और अभी तक रिकॉर्ड घटनाओं के अनुसार गढ़वाल रीजन में 285 वनाग्नि की घटनाएं सामने आई है जिसमें 241 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है और कुमाऊं में भी 74 वनाग्नि की घटनाएं सामने आई है जो कि रिपोर्ट की गई है ऐसे में जिन घटनाओं की रिपोर्ट नहीं हुई ऐसी कई घटनाएं हैं। जंगल की आग से धुंध छाई हुई है जिससे कि सांस लेने में भी लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisements

Leave a Reply