Uttarakhand:- अस्पतालों, कोचिंग सेंटरो और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट…. मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए आदेश

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि अस्पताल, कोचिंग सेंटर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाए। लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड की घटना के बाद राज्य सरकार सतर्क हो गई है और उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में जिलाधिकारियो को संवेदनशील क्षेत्रों और भवनों का स्थलीय सर्वे करने के लिए कहा है जिससे कि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई हानि आगे जाकर ना उठानी पड़े। जन सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और उनका कहना है कि अग्नि सुरक्षा मानको के अनुपालन में किसी भी प्रकार के लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी संबंधित अग्नि दुर्घटना के खतरे को समय रहते पूरी तरह समाप्त करना है।

Advertisements