Uttarakhand-केदारनाथ में चार सूत्रीय मांगों को लेकर तीर्थ पुरोहितों का शुरू हुआ आमरण अनशन

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में चार सूत्रीय मांगों को लेकर तीर्थ पुरोहितों का आमरण अनशन आज सोमवार के दिन से शुरू हो चुका है। बता दे कि भूस्वामित्व के साथ भवन देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने अनशन शुरू किया है। केदार सभा के आवाहन पर केदारपुरी में 24 घंटे से बंद प्रतिष्ठानों को बीते रविवार को खोल दिया गया और तीर्थ पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों ने धरने के दौरान आंदोलन को सफल बनाने का आवाहन किया। बता दे कि धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि केदारनाथ आपदा को 10 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें भूस्वामित्व नहीं मिल पाया है। ध्वस्त भवनो को लेकर भी सरकार गंभीरता से काम नहीं कर रही है।

Advertisements

बता दे कि वर्ष 2013 में केदारनाथ धाम की आपदा में बहे भवनो के स्थान पर जो निर्माण हुए वह भवन उन्हें सौंपे जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर सरकार को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। इसके अलावा पुरोहितों ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगी सोने की परत की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है।