
उत्तराखंड राज्य में एसआईआर के दौरान 3 दिन के अंतर्गत 19 लाख लोगों तक गणना पत्र पहुंचे और इस दौरान सबसे आगे अल्मोड़ा, चंपावत व पिथौरागढ़ जिले चल रहे हैं इसके साथ ही देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर समेत जो कम प्रगति वाले जिले हैं वहां के सीईओ द्वारा उन्हें कार्य जल्दी करने के निर्देश दिए गए हैं और कार्य में तेजी ना लाने के चलते सीईओ ने नाराजगी भी जताई है। बीते बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अभियान की समीक्षा की उन्होंने देहरादून ,नैनीताल, उधम सिंह नगर समेत कम प्रगति वाले जिलों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही चंपावत ,अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ गणनापत्र वितरण में सबसे आगे हैं।
Advertisements


