Uttarakhand Election -: मतदान केंद्रों से सामने आ रही ये शिकायत, अल्मोड़ा से फर्जी मतदान का मामला

मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदान शुरू हो चुका है लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है| विशेषकर जो नए मतदाता है उनमें मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह है| लेकिन कई मतदान केंद्रों से शिकायतें आ रही है टिहरी जिले में कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन कम रोशनी में रखी जाने की बात सामने आई है| कई बुजुर्गों ने शिकायत की कि जहां मशीन रखी गई है वहां कम उजाला होने से चुनाव चिन्ह साफ नहीं देख पा रहा है जिस कारण बुजुर्गों को मतदान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|
वही अल्मोड़ा के खत्याड़ी बूथ से फर्जी मतदान का आरोप सामने आया है| इस मामले को लेकर डीएम ने कहा कि जांच चल रही है|

Advertisements

Recent Posts