Uttarakhand Election 2022 -: मतदान को लेकर कांग्रेस ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

देहरादून| आज राज्य में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है मतदान केंद्रों में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराते हुए मतदान किया जा रहा है|

Advertisements

मतदान को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को मतदान की रिपोर्ट के लिए प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है| प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव स्वयं इस कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे|
उन्होंने मतदान से पहले या इस दौरान किसी भी गड़बड़ी के संबंध में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करने के निर्देश बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिए हैं|
इसके अलावा उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतदान धीमी गति से होने, EVM में तकनीकी खराबी, विपक्षी प्रत्याशियों की ओर से डराने धमकाने या प्रभाव में होने के प्रयास करने और अन्य किसी भी तरह की असामान्य गतिविधियों के बारे में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करने को कहा है|