Uttarakhand- जमीन पर कब्जा करने और पेड़ों के अवैध कटान पर पूर्व डीजीपी समेत आठ पर मुकदमा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में राजपुर थाना पुलिस ने फर्जी व्यक्ति के नाम पर क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने और पेड़ों के अवैध कटान करने पर तत्कालीन डीजीपी बीएस सिद्धू और तत्कालीन अपर तहसीलदार शूजाउद्दीन सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस मामले में तहरीर आशुतोष सिंह प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी वन प्रभाग द्वारा दी गई।

Advertisements

तहरीर में बताया गया कि जिस भारतीय वन अधिनियम के तहत जिस जमीन को आरक्षित वन घोषित किया गया था बीएस सिद्धू ने उसके फर्जी दस्तावेज बनवाएं तथा यह कार्य उन्होंने महानिदेशक पुराने पद पर रहते हुए किया। उनके कहने पर मेरठ के दो अधिवक्ता दीपक शर्मा और स्मिता दीक्षित ने फर्जी दस्तावेज बनाएं। जिसके बाद 21 मई 2012 को नकली नाथूराम तथा कुछ गवाहों को दिखाकर जमीन भी अपने नाम पर रजिस्टर करवा ली। क्योंकि असली नाथूराम की मृत्यु तो 1983 में हो चुकी थी। बीएस सिद्धू द्वारा जमीन पर कब्जा तत्कालीन अपर तहसीलदार सदर के साथ मिलकर किया गया और जमीन पर खड़े 25 पेड़ों को भी इन्होंने कटवाया। तहरीर के बाद जांच करते हुए पुलिस ने तत्कालीन डीजीपी बीएस सिद्धू, तत्कालीन अपर तहसीलदार शूजाउद्दीन, महेंद्र सिंह, नकली नाथूराम, दीपक शर्मा, स्मिता दीक्षित, सुभाष शर्मा और कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।