
गरुड़ (बागेश्वर) । जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत शांतिबाजार–मठखाल तल्लीडोबा मोटर मार्ग लगात 78.90 लाख का निर्माण कार्य का शिलान्यास भूमि पूजन किया।
सड़क निर्माण के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। प्रदेश सरकार दूरस्थ गांवों तक सड़क, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा , जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी , जनार्दन लोहूमी,जिला महामंत्री घनश्याम जोशी , एडवोकेट जे सी आर्य , भास्कर दास सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, सम्मानित नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर
सभी क्षेत्रवासियों को दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह विष्ट ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की जनता का चहुंमुखी विकास होगा ।


