
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में चल रहे विकास कार्य और जनकल्याण की उपलब्धियां बताई गई। उत्तराखंड में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र द्वारा दी है, पत्र के माध्यम से राज्य में हो रहे बदलावों और विभिन्न क्षेत्रों में बन रही नई पहचान का जिक्र किया गया उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज एक प्रमुख पर्यटन स्थल, उद्योगों के अनुकूल राज्य और तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान बना रहा है और इस नए उत्तराखंड में समाज के हर वर्ग के कल्याण और प्रगति का रास्ता तैयार किया जा रहा है और राज्य में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं तथा निवेश के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। इस तरह से राज्य की उपलब्धियो की जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र द्वारा दी गई है।



