
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस द्वारा श्रीनगर से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान पखवाड़े की शुरूआत की गई और इस दौरान उन्होंने जनता से जुड़ने का आवाहन भी किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को गोला पार्क से इस अभियान की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तथा शहरों तक अभियान चलाकर जनता को जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला, जमीन की खरीद फरोख्त,भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों को संरक्षण दे रही हैं और उन्होंने अपने इन्हीं आरोपों के चलते यह अभियान चलाया है इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बैनर पर हस्ताक्षर कर अभियान में भागीदारी की इसके साथ ही उन्होंने लोगों से जुड़ने के लिए भी कहा।
Advertisements



