Uttarakhand- डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस के बेटे ने करी मां की हत्या….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून मे डालनवाला स्थित निवास स्थान पर उत्तर प्रदेश पुलिस में मुरादाबाद पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में तैनात डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मलखान सिंह के बड़े बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है।

Advertisements

बता दें कि आरोपित युवक ने हत्या के बाद ब्लेड से अपने हाथ की नस भी काट ली और वह बेसुध हो गया। जब पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो घबराए हुए डीएसपी स्वयं देहरादून पहुंचे और यहां उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था और बेटा दूसरे कमरे में बदहवास स्थिति में था। इस घटना को देखते हुए डीएसपी को समझ आ गया कि उनकी पत्नी की हत्या उनके बेटे ने की है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि बेटा दिमागी रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। डालनवाला में बालवीर रोड स्थित भागीरथी एनक्लेव की जज कॉलोनी में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात डीएसपी मलखान सिंह का आवास है और वहीं पर उनकी पत्नी की हत्या हुई है बेटे ने संभल से अपनी मां की हत्या की और अब पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।