बागेश्वर:- जिले में दूर होगी कटखने बंदरों की समस्या……… जानिए क्या बना प्लान

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में अब जनता को कटखने बंदरों से निजात मिलेगा। बता दे कि जनता बंदरों से काफी परेशान है और लोग बंदरों के आतंक से रास्ता बदल दे रहे हैं इस मामले में प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाई जा रही है और नगर के लोगों को कटखने बंदरों के आतंक से शीघ्र निजात मिलेगा।

Advertisements

वन विभाग ने 1000 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए मथुरा से टीम भी आ गई है और पहले दिन 32 बंदरों को पकड़ लिया गया है तथा उन्हें सुदूरवर्ती जंगलों में छोड़ा जाएगा। नगर में काफी लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है बंदर खेती, सब्जी ,फल आदि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और दुकानों व घरों में घुसकर तबाही में मचा रहे हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काटने के मामले भी सामने आए थे। वन विभाग ने समस्या का समाधान करने की योजना बनाई है और बीते शनिवार को मथुरा से टीम भी आ गई है तथा जगह-जगह बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं इस अभियान के प्रथम चरण में 1000 बंदर पकड़े जाएंगे व उन्हें दूर जंगलों में छोड़ा जाएगा।