Uttarakhand:- यात्रा मार्ग में बारिश के बाद फिर से सक्रिय हुए डेंजर जोन….. मंडरा रहा है खतरा

उत्तराखंड राज्य में लगातार तीन-चार दिन तक हो रही बारिश के बाद यात्रा मार्गो में फिर से डेंजर जोन सक्रिय हो गए हैं।

Advertisements

यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले यमुनोत्री हाइवे पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी तक एक दर्जन से अधिक डेंजर जोन है यहां पर मार्ग को सुलभ बनाने के लिए पहले भी करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं लेकिन मानसून में यह भूस्खलन वाले स्थान फिर से सक्रिय हो गए हैं और जगह-जगह यमुनोत्री हाइवे पर डेंजर जोन बने हुए हैं इसलिए श्रद्धालुओं को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। हाईवे पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। अलग-अलग स्थान में लगातार यातायात बाधित हो रहा है क्योंकि यहां पर मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है इस कारण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।