Uttarakhand- राज्य में 50 के पार पहुंचे कोरोना के मामले……. जानिएआपके क्षेत्र में कितने

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में दिन- प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का क्रम जारी है जो कि काफी चिंताजनक विषय है राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर यानी कि शनिवार के दिन 54 नए मामले सामने आए हैं जो कि काफी चिंताजनक है और इस दौरान राज्य में 27 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। बीते शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 54 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं जिसमें से सबसे अधिक 30 मरीज देहरादून से सामने आए हैं। इसके अलावा नैनीताल से सात, उत्तरकाशी से सात, हरिद्वार से 6 ,उधम सिंह नगर और चमोली से दो- दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तथा इस दौरान राज्य में संक्रमण दर भी बढ़कर 3.21 प्रतिशत पहुंच गई है और वर्तमान समय में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 323 पहुंच गई है और रिकवरी रेट घटकर 95.81% पर है।

Advertisements

Recent Posts