
उत्तराखंड राज्य में जुलाई माह से राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी कैबिनेट द्वारा राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में 16 पदो को मंजूरी दे दी गई है और अब जुलाई माह से कक्षाएं शुरू होंगी कॉलेज के संचालन के लिए प्रधानाचार्य सहित 16 नए पद सृजित करने के लिए धामी कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई है। लोहाघाट चंपावत में 250 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से इस कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है इसके बाद अब इसी साल से यहां कक्षाएं शुरू होंगी।
Advertisements


