
उत्तराखंड राज्य में मानसून से पहले मुख्य सचिव द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने बैठक करी और इस दौरान सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए तथा विभागीय अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून के दौरान कुछ महीने अत्यंत संवेदनशील रहने वाले हैं और वर्तमान में चार धाम यात्रा भी संचालित हो रही है ऐसे में सभी रेखीय विभागों को अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करना होगा इसके साथ ही मानसून से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए मानसून के दौरान जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए शुरू से ही तैयारी करनी होगी। उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं तथा बिजली एवं पेयजल विभाग को विद्युत लाइनें, ट्रांसफार्मर व पेयजल लाइनों की पूर्व मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

