
अल्मोड़ा। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है जिले के भत्रौजखान में सुबह तड़के दर्दनाक हादसा हो गया और इस दौरान तीन लोगों की जान चली गई। भत्रौजखान क्षेत्र में जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई और इससे तीनों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ जहां एक ऑल्टो कार नियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और हादसे के दौरान तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी। रेस्क्यू के दौरान कार सवार तीनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई और मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी रानीखेत, कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी रानीखेत के रूप में हुई है।

