
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक ली गई इस दौरान उन्होंने ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा यह बैठक सचिवालय में की गई उन्होंने कम ऋण जमा अनुपात वाले जनपदों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविरों का आयोजन करने के लिए कहा है। बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ ,रूद्रप्रयाग और टिहरी में कम ऋण जमा अनुपात पर मुख्यमंत्री द्वारा नाराजगी जताई गई है और उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कोई परेशानी ना हो।
Advertisements


