
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सरकारी भूमि और शत्रु संपत्तियों से अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने संपत्ति भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने हेतु कहा है और इस अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अफसरो के साथ उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक मुख्यमंत्री द्वारा की गई जिसमें उन्होंने सरकारी भूमि और शत्रु संपत्तियों से अवैध कब्जे तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं और भू कानून का सख्ती से पालन करवाने ,सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने व अगामी मानसून की तैयारी में जुट जाने के आदेश भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं। इसके साथ उन्होंने नैनीताल जिले में कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य अगले माह तक पूरा कराने के निर्देश संबंधित जिलाधिकारी को दिए हैं।


