
उत्तराखंड राज्य में बकरीद के अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। ईद- उल – जुहा की छुट्टी 27 मई को न होकर 28 मई को दी गई है। शासन ने बकरीद के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव करते हुए 28 मई को अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था लेकिन संशोधित आदेश के अनुसार 28 मई को गुरुवार के दिन छुट्टी रहेगी। शासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह बदलाव विचार विमर्श के बाद किया गया है और बैंक, कोषागार ,उपकोषागार सभी जगह 28 मई को अवकाश घोषित किया गया है।
Advertisements


