Uttarakhand- कुमाऊं के इस क्षेत्र में सड़ी- गली अवस्था में मिले दो युवकों के शव…… मचा हड़कंप

नैनीताल। आज दिनांक 2 जुलाई 2022 को शनिवार के दिन पुलिस को शहर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में दो युवकों के शव सड़ी- गली अवस्था में मिले जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इन दोनों मृतकों की पहचान ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर निवासी राजकुमार और राम लखन के रूप में की गई है दरअसल आज ही शनिवार की सुबह ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार के पास इन दोनों भाइयों की कैलाश के लिए उनके स्वजन पहुंचे थे तथा गठिया में पायलट बाबा आश्रम के समीप खाई की ओर से दुर्गंध आने पर वहां तलाश की गई और तलाश में लोगों को सड़ी गली अवस्था में दो शव वहां पर बरामद हुए। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शवो की जांच की लेकिन शरीर गलने के कारण उन्हें पहचाना काफी मुश्किल हो रहा था मगर वहां पर मौजूद उनके स्वजनों ने मोटरसाइकिल और मृतकों के पैर में पहनी हुई चप्पल से उनकी शिनाख्त की। इन दोनों की मौत का कारण पुलिस सड़क दुर्घटना को मान रही है और इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बाइक व शव दोनों ही पत्थर और मलबे में दबे हुए थे।

Advertisements

Recent Posts