Uttarakhand:- होटल रूम में मिले युवक और युवती के शव….. मचा हड़कंप

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां होटल रूम में एक युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं। दोनों ने बृहस्पतिवार शाम को कमरा बुक कराया था और शुक्रवार को जब होटल कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा तथा दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली कर्मचारी ने समझा कि दोनों सोए होंगे इसलिए करीब दोपहर 12:00 बजे चेक आउट के समय दोबारा दरवाजा खटखटाया मगर फिर भी कोई जवाब नहीं मिला, इस दौरान होटल प्रबंधन को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरी चाबी से कमरा खुलवाया तो देखा कि युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े थे। युवक की पहचान सागर निवासी नाथूखेड़ी और युवती लंडौर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply