Uttarakhand:- बड़ा हादसा…. इस क्षेत्र में नदी में गिरा वाहन……ढूंढने में जुटी एसडीआरएफ

उत्तराखंड राज्य में बारिश के दौरान अक्सर सड़क हादसों की खबरें काफी अधिक संख्या में सामने आती है और एक ऐसी ही खबर उत्तरकाशी से सामने आ रही है जहां पर भटवाड़ी के पास एक वाहन नदी में गिर गया और एसडीआरएफ की टीम उसे ढूंढने में जुटी हुई है।

Advertisements

वाहन हादसे का शिकार हो गया और आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में गिरा है जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने वहां पर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। आज बुधवार की दोपहर को भटवाड़ी से आगे भुक्की के पास एक वाहन लापता हो गया और वाहन की खोजबीन करने के लिए एसडीआरएफ तथा पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद नदी में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Recent Posts