
उत्तराखंड राज्य में चमोली, रुद्रप्रयाग और अन्य क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद अलकनंदा के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते रुद्रप्रयाग में शिव की मूर्ति डूब गई और नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास पहुंच गया है। वहीं श्रीनगर में पानी घाट तक पहुंच गया है। आज सोमवार को श्रीनगर में अलकनंदा नदी के जलस्तर पर साफ बढ़ोतरी दिखाई दे रही है सुबह कुछ ही घंटो में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते श्रीनगर स्थित अलकेश्वर घाट के निचली सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया हालांकि दोपहर बाद जलस्तर में कुछ कमी आई जिसके बाद लोगों को राहत मिली। लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा का यह रौद्र रूप देखने को मिला।
Advertisements


