Uttarakhand:- राज्य में इस दिन से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी जिसमें जेसीओ और हवलदार से लेकर कई अन्य पदो पर युवाओं को मौका मिलेगा उसके साथ ही सरकार ने कहा है कि अग्निवीर सेवा से सेवानिवृत होने वाले युवाओं को भी रोजगार दिए जाएंगे। 27 जुलाई को धार्मिक शिक्षक जेसीओ एवं हवलदार एजुकेशन पद के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में भर्ती का आयोजन होगा। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल, 29 जुलाई को सिपाही फार्मा पद के लिए पूरे राज्य में सभी जिलों में भर्ती कैंप आयोजित होंगे। 30 जुलाई को बागेश्वर और 31 जुलाई को बागेश्वर व नैनीताल में भर्ती कैंप लगेंगे इसके साथ ही 2 अगस्त को नैनीताल और उधम सिंह नगर ,3 अगस्त को उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में कैंप आयोजित किए जाएंगे इसके अलावा 4, 5 ,6 अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर ,नैनीताल तथा उधम सिंह नगर में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements

Leave a Reply