
उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रीय होने जा रहा है पिछले दिनों बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है 29 जुलाई तक राज्य में तेज दौर की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है और आज शुक्रवार को भी राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। मानसून सक्रिय होने के चलते राज्य के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही आने वाले दिनों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।
Advertisements


