Uttarakhand:- राज्य में दो आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव…..पहाड़ों में आयुष शिक्षा को बढ़ावा देने की तैयारी

उत्तराखंड राज्य में आयुष शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पहाड़ों में दो आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी चल रही है। पर्वतीय क्षेत्र में दो नए आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा, आयुष मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात योग अनुदेशकों का मानदेय दोगुना करने के लिए भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा और पर्वतीय जिलों में आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक-एक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply