Uttarakhand:- स्पाई कैमरे से बद्रीनाथ मंदिर के गर्भगृह की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था यात्री….पुलिस ने पड़कर की यह कार्यवाही

उत्तराखंड राज्य के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए यात्री को पकड़ा गया है। यात्री स्पाई कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया और पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए यात्री के फोन से वीडियो डिलीट कार्रवाई। मंदिर की सुरक्षा, गोपनीयता एवं धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है इसी क्रम में एक व्यक्ति को मंदिर के गर्भ गृह में अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश पांडे निवासी मुंबई के रूप में हुई। पुलिस ने यात्री के फोन से वीडियो डिलीट करवाई इसके साथ ही चमोली पुलिस श्रद्धालुओं से लगातार अपील कर रही है कि वह मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा निर्देशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या फिर वीडियोग्राफी ना करें।

Advertisements

Leave a Reply