Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को एक सुनहरा तोहफा दिया गया है।

Advertisements

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को कई निर्णय सौगात के रूप में दिए हैं और उत्तराखंड में 100 यूनिट तक तथा उच्च हिमालय क्षेत्र में 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को धामी सरकार 50% की सब्सिडी देगी। उन्होंने आज यह घोषणा की है और इसके साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी उनके द्वारा किया गया। बिजली की छूट की सुविधा 1 किलोवाट तक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी और इसका लाभ प्रदेश के 11,50000 उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया तथा मुख्यमंत्री का कहना था कि राज्य के सतत विकास के लिए सरकार हर क्षेत्र में काफी तीव्र गति से कार्य कर रही है और इन परियोजनाओं से विद्युत आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था में और भी सुधार आएगा।

Recent Posts