Uttarakhand:- केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा देहरादून में 38 वें बैच ने पूरा किया प्रशिक्षण…..देश को मिले 28 राज्य वन सेवा के अधिकारी

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के अधिकारियो ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इस दौरान दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और देश को 28 राज्य वन सेवा के अधिकारी मिले इस बैच में चार छत्तीसगढ़ ,17 कर्नाटक ,6 मध्य प्रदेश और एक उत्तर प्रदेश राज्य के अधिकारी है। बैच में 12 महिला अधिकारी भी शामिल है। इस अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान के सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र आर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply