Uttarakhand:- राज्य में जारी की गई पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त…. लाभान्वित हुए 8 लाख से अधिक किसान

उत्तराखंड राज्य में 8 लाख से भी अधिक किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 23वी किस्त जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त से उत्तराखंड के आठ लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है और इसके तहत प्रदेश के किसानों के खातों में 159 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि पहुंची है। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल से देश भर के किसानों के लिए जारी की गई। किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का वर्चुअल प्रसारण देखा और किसानों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements

Leave a Reply