Uttarakhand -: 23 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगी रिहाई

देहरादून| सजा प्राप्त 23 कैदियों को राज्य सरकार ने रिहा कर दिया है| आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं| विभिन्न अपराधों में बंद उक्त सभी कैदी 10 साल से कम सजा वाले हैं| जिन्होंने अपनी दो तिहाई सजा पूरी कर ली है| अब अच्छे आचरण के आधार पर इनकी रिहाई हुई है| 15 अगस्त को इन्हें संबंधित जेल से रिहाई मिल जाएगी|
बताते चलें कि प्रदेश सरकार हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के आधार पर कैदियों को रिहा करती है| इसमें सर्वाधिक 8 कैदी हल्द्वानी जेल में बंद है| जबकि देहरादून और हरिद्वार जेल में 4-4, सितारगंज ओपन जेल से तीन, टिहरी से दो जबकि पौड़ी और अल्मोड़ा से भी एक- एक कैदी को रिहाई दी गई है| इसमें 2 महिलाएं भी शामिल है| इससे पूर्व 26 जनवरी के अवसर पर भी डेढ़ सौ से अधिक कैदियों को रिहा किया गया था|

Advertisements