
उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। चुनाव से पहले 17 आईएएस और आईपीएस अफसरो के तबादले किए गए हैं। राज्य में चुनाव नजदीक है और इससे पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है सरकार ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए 12 आईएएस ,एक आईपीएस ,दो पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रमुख सचिव एल फैनई अब आबकारी विभाग भी संभालेंगे और उनके पुराने विभाग उनके पास यथावत रहेंगे। सचिव दिलीप जावलकर से वित्त विभाग वापस ले लिया गया है बाकी निर्वाचन और जलागम विभाग वह देखते रहेंगे। आईएएस रणजीत सिंह को तकनीकी शिक्षा विभाग से हटकर सचिव आयुष शिक्षा बनाया गया है। आईएएस बृजेश कुमार संत से औद्योगिक विकास, खनन और आबकारी की जिम्मेदारियां लेकर उन्हें खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है इस तरह कई आईएएस और पीसीएस अफसरो के तबादले राज्य में देखने को मिले हैं।



