Uttarakhand:- राज्य में दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी परीक्षा में पांच अंको की छूट…..लाने होंगे इतने प्रतिशत अंक

उत्तराखंड राज्य में परीक्षा के दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों को पांच अंको की छूट मिलेगी उन्हें अब परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 28% अंक लाने होंगे। शासन की ओर जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था कक्षा 9 से 12 तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं पर लागू होगी। इस आदेश को शासन द्वारा जारी कर दिया गया है और नई व्यवस्था के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 28% अंक लाने होंगे। अभी तक निर्धारित अंक प्राप्त करने में दिव्यांग विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना करना पड़ता था मगर अब इस निर्णय से उन्हें काफी हद तक राहत मिलेगी और 5 अंकों की छूट मिलने से उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण होने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा हालांकि व्यावसायिक शिक्षा के विषयों में उत्तीर्ण होने के मानकों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply